फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: ओवरलोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग 

Sat, 10 Oct 2020 09:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर के हमीद सेतु पर ओवरलोड बालू लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार चालक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


शहर से सटे हमीद सेतु पर शनिवार को देर शाम करीब आठ बजे रेवतीपुर की तरफ से दो बाइक सवार युवक दोस्त के घर से वापस अपने गांव कुसम्हीकला जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड बालू लदे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे  असंतुलित होकर दोनो युवक गिर पड़े। बाइक चालक को ट्रक करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस बीच उसका शरीर बुरी तरह जख्मी हो चुका था। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। उधर, पीछे बैठा 27 वर्षीय सुनील बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

लोगों ने ट्रक का पीछा शुरू कर दिया, लेकिन वह तेज रफ्तार से फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर सुहवल व कोतवाली पुलिस पहुंच गई। क्षत-विक्षत शव को कब्जे में ले लिया। घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इधर घटना के बाद पुल के दोनों तरफ वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाल विमल कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कराया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। उधर हादसे की जानकारी होते ही हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष अक्षय राय दुर्गेश अपने साथियों संग मौके पर पहुंचे और ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेताया कि अगर इसी तरह ओवरलोडिंग का खेल चलता रहा तो वह अपने साथियों व ग्रामीणों संग सड़क पर उतरने को बाध्य होगें। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें