फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के पवहारी बाबा वार्ड के फाक्सगंज, आदर्श बाजार, कुर्था, कांशीराम आवास मोहल्ले में सफाई, पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी, और बिजली व्यवस्था का सदर एसडीएम मनोज कुमार पाठक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल और ईओ डा. धीरेंद्र कुमार राय ने बृहस्पतिवार को जायजा लिया।
विज्ञापन

आदर्श बाजार में अतिक्रमण को तत्काल हटाने के लिए दुकानदारों नोटिस जारी किया। नगर पालिका परिषद के 20 कर्मचारी झाड़ियों की कटाई और नालियों की सफाई कर रहे थे। पवहारी बाबा आश्रम में बने निर्माणाधीन शौचालय को पूर्ण करते हुए जल्द से जल्द शुरू करने और संपर्क मार्ग व शौचालय का डिस्प्ले बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।
इसके बाद अधिकारियों ने काशीराम आवास का निरीक्षण किया। इसमें ताजियादारों से वार्ता की। कांशीराम आवास में पानी की आपूर्ति के लिए जल विभाग की अवर अभियंता पूजा सिंह को निदेर्शित किया। अवर अभियंता ने बताया कि बताया कि बिजली ट्रिपिंग के कारण कांशीराम आवास में जलापूर्ति में बाधा उत्पन्न होती है।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने कहा कि दो अस्थायी टैंकर से कांशीराम आवास में पानी की आपूर्ति कराएं। आवास में एक व्यक्ति ने गोबर रखकर नाली के पानी को अवरुद्ध किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें