फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मिडिल रॉक को 3-0 से हराकर नॉर्थ प्वाइजन को मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
रेवतीपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में गेंद पर कब्जे की कोशिश करते नॉर्थ प्वाइजन व मिडिल रॉक के ख
विज्ञापन
रेवतीपुर। स्थानीय गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में रेवतीपुर प्रीमियर फुटबॉल लीग आयोजित है। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में नॉर्थ प्वाइजन ने एकतरफा मुकाबले में मिडिल रॉक को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही नॉर्थ प्वाइजन ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के 29वें मिनट में टीम के खिलाड़ी आदित्य पाल ने गोल कर 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक यह बढ़त कायम रही। दूसरे हाफ में 51वें मिनट में नॉर्थ प्वाइजन के कप्तान धर्मेंद्र ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। मिडिल रॉक ने वापसी के लिए प्रयास किया, लेकिन नॉर्थ प्वाइजन की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने सफलता नहीं मिल सकी। मैच के 86वें मिनट में लकी ने एक और गोल कर नॉर्थ प्वाइजन को 3-0 से विजयी बना दिया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार शुक्ला, शिवम पांडेय, अंजनी राय, आनंद यादव, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे। मैच में धुरंधर यादव ने निर्णायक तथा जनमेजय चौरसिया ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें