रेवतीपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में शनिवार को रेवतीपुर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि युवा नेता बृजेश सिंह यादव ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला में नार्थ प्वाइजन और साउथ साइनाइट के बीच खेला गया। नार्थ पॉयजन की टीम ने 2-0 से मैच में जीत दर्जकर सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। मैच के शुरुआती मिनटों से ही दोनों टीमों के बीच कांटे का टक्कर देखने को मिला। मैच के 15वें मिनट में रियाज ने मैदानी गोलकर नॉर्थ प्वाइजन को 1-0 की बढ़त दिला दी। साउथ साइनाइट के खिलाड़ियों के लगातार प्रयास के बाद भी मध्यांतर तक नॉर्थ प्वाइजन की टीम अपनी बढ़त कायम रखी। मध्यांतर के बाद मैच के 60वें मिनट में एहसान ने गोलकर नॉर्थ प्वाइजन को 2-0 की बढ़त बना लिया, जिसे टीम ने निर्णायक सिटी बजने तक कायम रखा।
इस तहत से नॉर्थ प्वाइजन ने रियाज और एहसान के गोल की बदौलत साउथ साइनाइट को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। मैच में रेफरी की भूमिका में धुरंधर यादव व कमेंट्री जनमेजय चौरसिया ने की। इस मौके पर सर्वेश यादव, बिट्टू, धर्मेंद्र ,रोहित, नीलकंठ आदि मौजूद रहे।