फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के लिए 27 से नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले की विकास योजनाओं को लेकर काम करने वाली जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पंचायत सदस्य इस समिति में निर्वाचित होते हैं। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने जिला योजना समिति के सदस्यों को निर्वाचित करने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके तहत सदस्यों का नामांकन 27 अगस्त को दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। पत्रों की जांच 27 अगस्त को शाम चार बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन

नाम वापसी 31 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। मतदान तीन सितंबर को सुबह आठ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा। इसी दिन दोपहर तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी एमपी सिंह निर्वाचन अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। निर्वाचन अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति करने का प्राविधान है, जो निर्वाचन अधिकारी के कार्यों एवं सहयोग के लिए अधिकृत होंगे। चुनाव के लिए जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए बाल गोविंद को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें