फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरसी पर खिलौने नहीं, एसी भी था बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में दुर्व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) काफी नाराज हुए। बृहस्पतिवार को सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता ने एनआरसी का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल नौ में से तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा खिलौने नहीं होने और कमरों में एसी बंद मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों से कारण जानने की कोशिश की। जिसमें पाया गया कि एनआरसी में अभी खिलौने की खरीद नहीं हो पाई है और एसी खराब होने से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

जिस पर उन्होंने तत्काल खिलौने की खरीद और एसी चालू करने के निर्देश दिए। ऐसे ही एनआरसी की देखभाल करने वाले अमित कुमार, फूड डायटिशियन गुंजा सिंह और सफाईकर्मी रामजी बिंद के अनुपस्थित पाए जाने पर। तीनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसमें अमित कुमार और गुंजा सिंह ने उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर तो किया था लेकिन दोनों मौके से गायब रहे। जबकि राम जी बिंद आए ही नहीं थे। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर को भी ठीक ढंग से मैनटेन करने का निर्देश दिया और एनआरसी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा। वहीं, एनआरसी में इस समय सिर्फ सात बच्चे ही मिले। जबकि यहां 18 बच्चों को रखने की व्यवस्था है। जिस पर सीडीओ ने प्रभारी सीडीपीओ को आगनवाड़ी के माध्यम से बच्चों को रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें