फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेड लाइसेंस शुल्क का कोई औचित्य नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। तहसील के सामने स्थित रामलीला मंच पर रविवार को दूसरे दिन भी व्यापारियों का ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इसमें जमानिया स्टेशन, हरपुर एवं जमानिया कस्बा के छोटे-बड़े सभी दुकानदार शामिल हुए। उन्होंने रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर धरना का समर्थन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापारियों का कहना था कि इस शुल्क का कोई औचित्य नहीं है। पहले से ही महंगाई और आर्थिक मंदी का सामना कर रहे छोटे व्यवसायों पर यह अतिरिक्त बोझ है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने कहा कि पहले से ही विभिन्न करों और शुल्कों के बोझ तले दबे व्यापारियों के लिए यह नई व्यवस्था अनुचित है।
ट्रेड लाइसेंस शुल्क व्यापारिक गतिविधियों को हतोत्साहित करेगा।
खासकर छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए जो पहले से ही संघर्ष कर रहे हैं। समाजसेवी नारायण दास चौरसिया ने कहा कि हम पहले ही पानी, प्रॉपर्टी टैक्स, जीएसटी, इनकम टैक्स और कई अन्य शुल्कों का भुगतान कर रहे हैं। अब यह नया शुल्क हमारी आय पर अतिरिक्त प्रभाव डालेगा। नगर के व्यापारियों के साथ संवाद कर समाधान निकालना चाहिए। सभासद सचिन वर्मा ने कहा कि नगर पालिका व्यापार को बढ़ावा देने के बजाए नए शुल्क लगाकर इसे और कठिन बना रही है।
विज्ञापन

ट्रेड लाइसेंस शुल्क एक और अनावश्यक बोझ है। इससे छोटे व्यापारी खासतौर पर प्रभावित होंगे, इसे वापस लिया जाए। धरना-प्रदर्शन में वीरेंद्र कुमार मौर्य, गोविंद चौबे, जमीर खां, दिनेश कुमार, रामजी राम, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें