फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होगा: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विद्युत निगम में हो रहे निजीकरण के विरोध को देखते हुए शुक्रवार की रात डीएम आर्यका अखौरी ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों और मैन पावर के अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय बैठक की। सख्त निर्देश दिया कि निजीकरण के विरोध में कोई भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन

मैन पावर मेसर्स ग्रिड पावर सिस्टम के प्रतिनिधियों को सख्त हिदायत देते हुए बताया कि कुल 72 उपकेंद्रों पर चालक, परिचालन एवं लाइनमैंनो की तैनाती स्थल हर हाल में तैनात किया जाय। आम जनता को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति दी जाय। अगर किसी भी प्रकार का फॉल्ट हो तो समय पर ही समस्या दूर कर विद्युत व्यवस्था सुचारू रखा जाय।
विद्युत विभाग में मेंटेनेंस का कार्य कर रही मेसर्स मोंटी कार्लो के भी कर्मचारियों को विद्युत आपूर्ति और मेंटेनेंस के लिए आपातकाल स्थिति के लिए लगाया जा सकता है। ट्रांसफार्मर वर्कशॉप एवं विद्युत भंडारों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देशित किया कि हड़ताल के दौरान डैमेज ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाय। विद्युत भंडार केंद्रों में आवश्यकता अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें