फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पार्सल कार्यालय में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सिटी रेलवे स्टेशन का पार्सल कार्यालय हाईटेक कर दिया गया है। डिजिटल सेवा शुरू होने से लोग अपने सामान का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं, वहीं एसएमएस से समान कहां पर है, इसका लाइव लोकेशन भी देखा जा सकता है।लोगों को क्यूआर स्कैनर से भुगतान की सुविधा दी गई है। यूपीआई से भीम, पेटीएम, जी-पे, फोन-पे आदि से भी भुगतान किया जा सकता है। इससे फुटकर पैसे की समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी। सभी पार्सल की बुकिंग कैशलेस हो सकेगी। साथ ही रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत पार्सलों की बुकिंग की सुविधा की शुरुआत की गई है। बुकिंग में दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से एसएमएस द्वारा पार्सल की बुकिंग, लोडिंग एवं अनलोड होने की सूचना प्राप्त होने की सुविधा दी गई है। एसएमएस द्वारा प्राप्त पीआरआर (प्रोग्रेसिव रिफरेंस रिकॉर्ड) नंबर का उपयोग कर बुक किए गए पार्सलों का लोकेशन लाइव देखा जा सकता है। लोग आसानी से अपने पार्सल को ट्रैक कर सकते हैं। वहीं पूर्व में आरक्षित व अनारक्षित टिकट काउंटरों को डिजिटल किया जा चुका है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पार्सल कार्यालय में डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें