मंडलीय टीम में में चयनित मुक्केबाज। स्रोत- एसोशिएशन
औड़िहार। सहारनपुर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 18 जून तक राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसमें वाराणसी मंडल की टीम में जिले के 9 बॉक्सर शामिल होंगे।
गाजीपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन और खेल निदेशालय के समन्वय से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 से 14 जून तक बालक वर्ग और 15 से 18 जून तक बालिकाओं की विभिन्न भार वर्गों की प्रतियोगिता होगी।
अमित कुमार ने बताया कि मंडल की टीम का चयन-ट्रायल वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को हुआ था। देर शाम तक चले मंडलीय ट्रायल में मेजबान वाराणसी सहित जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर के 80 बॉक्सरों ने प्रतिभा दिखाई।
मंडल की टीम में जिले के अंश कुमार का चयन 35 किग्रा भार वर्ग में, 37 किग्रा में शशांक यादव, 46 किग्रा में अंकित राजभर, 55 किग्रा में हिमांशु यादव, 61 किग्रा में हर्षित सिंह, 64 किग्रा में दिलशान, 67 किग्रा में समर मौर्या और 70 किग्रा भार वर्ग में अंकुश का चयन हुआ है। संवाद