फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव नियुक्त शिक्षकों के उठाई वेतन भुगतान की मांग

Tue, 15 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नव नियुक्त शिक्षकों की बैठक मंगलवार को विकास भवन परिसर में हुई। इस अवसर पर नव नियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान एवं प्रशिक्षण कालीन मानदेय भुगतान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही वेतन भुगतान की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


बैठक में टेट मोर्चा की जिलाध्यक्ष रमा त्रिपाठी एवं जूनियर शिक्षक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नव नियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान में उदासीनता बरतने एवं हीलाहवाली किए जाने का

आरोप लगाया। नव नियुक्त शिक्षकों ने क्रियात्मक प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों का तत्काल सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रारंभ कराने की मांग की। जिन प्रशिक्षणरत शिक्षकों ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है तत्काल
विज्ञापन


उन शिक्षकों की नियुक्ति की भी मांग की गई। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नव नियुक्त शिक्षकों के वेतन, मानदेय भुगतान के साथ ही पंचायत चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी पर जा रहे दिवंगत शिक्षक

शिवराम प्रजापति के परिजनों को तत्काल आर्थिक मुआवजा एवं आश्रित को विभाग में नौकरी दिए जाने की भी मांग की। शिक्षकों ने अपना ज्ञापन प्रभारी बेसिक शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा को सौंपा। इस पर श्री ओझा ने तत्काल

शिक्षक समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। बैठक में डा. दुर्गेश प्रताप सिंह, विजयनारायण यादव, प्रमोद उपाध्याय, संजय तिवारी, प्रफुल्ल राय, नवनीत सिंह, आयूष सिंह, ऋषि सिंह, मनोज सिंह, रत्नेश जायसवाल, फहीम

अख्तर, मनोज यादव, नवीन सिंह, अनीता, अर्चना, भानूप्रताप के अलावा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, राकेश सिंह एवं अभय सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता विशिष्ट
विज्ञापन


बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनंत सिंह और संचालन महामंत्री प्रमोद उपाध्याय ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें