फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, परवरिश को आगे आया ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव के पास गांगी पुल के नीचे शनिवार को झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली। बाघी गांव का एक व्यक्ति उसे परवरिश के लिए घर ले गया। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग शनिवार की सुबह गांगी नदी पुल के पास टहल रहे थे कि नवजात के रोने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने देखा कि झाड़ियों में एक नवजात कपड़े के झोले में पड़ी रो रही थी। लोगों ने नवजात को उठा लिया। जानकारी होते ही लोग जुट गए। इस बीच बाघी गांव निवासी रामू राम साइकिल भी पहुंचा और परवरिश के लिए वह नवजात बच्ची को लेते गया। नवजात को कब किसने झाड़ी में फेंका, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें