फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः झाड़ियों में मिली नवजात, रास्ते से जा रहे युवकों ने सुनी थी रोने की आवाज, चाइल्ड केयर टीम को सौंपा

Fri, 03 Sep 2021 07:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

शुक्रवार सुबह करीब चार बजे महिपालपुर गांव के कुछ युवक सेना भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ लगाने के लिए जा रहे थे।  इसी दौरान जब वह शम्मी माता मंदिर के पास से गुजरे तो बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। 
विज्ञापन
डॉक्टरों ने नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण किया - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव स्थित शम्मी माता मंदिर से सटी झाड़ियों में शुक्रवार को कपड़े में लिपटी करीब 15 दिन की नवजात बच्ची मिली। इससे क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नवजात को पीएचसी लेकर आई। जहां डॉक्टरों की जांच में वह स्वस्थ पाई गई। इसके बाद उसे चाइल्ड केयर टीम को सुपुर्द कर दिया गया।  

विज्ञापन


सुबह करीब चार बजे महिपालपुर गांव के कुछ युवक सेना भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ लगाने के लिए जा रहे थे।  इसी दौरान जब वह महिपालपुर गांव के शम्मी माता मंदिर के पास से गुजरे तो बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्ची की आवाज सुनकर युवक झाड़ियों के पास गए। उन्होंने झाड़ियों में पड़ी बच्ची को गोद में उठा लिया।

जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने नवजात को गांव की एक महिला को सौंप दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को लेकर पीएचसी आई जहां डॉक्टरों ने तीन घंटे रखकर नवजात की जांच की तो वह स्वस्थ मिली। पुलिस ने इसकी सूचना चाइल्ड केयर अधिकारी को दिया। मौके पर पहुंची चाइल्ड केयर टीम ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया और सुपुर्दगीनामा देने बाद वे बच्ची को लेकर चले गए। इसकी चर्चा क्षेत्र में चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंख में मिर्च पाउडर फेंक कर लूट ली सोने की चेन

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर गांव में दो नकाबपोशों ने एक महिला की आंख में मिर्ची का पाउडर डाल कर उसकी सोने की चेन लूट ली। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  बेटाबर खुर्द गांव की रहने वाली देवंती देवी अपने घर में अकेले रहती है। खाना खाने के बाद वह बरामदे में सो गई।

गुरुवार देर रात करीब 12 बजे दो नकाबपोश मकान की दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। घर में किसी के आने की आहट सुनकर महिला की नींद खुल गई। जैसे ही महिला उठी कि नकाबपोश बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया।

इसके बाद उसके गले से सोने की चेन लूट ली, फिर फरार हो गए। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तबतक आरोपी भाग चुके थे। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें