फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अलर्ट के बीच मनेगा नए साल का जश्न, दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

विज्ञापन
एनएच-124 सी पर छाए घने कोहरे के बीच से गुजरती बस। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद वासी 2026 का स्वागत भीषण ठंड और कोहरे के साथ करेंगे। मौसम विभाग की ओर जारी अलर्ट के अनुसार जिले में दो दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। फिलहाल कोहरा और ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने एक जनवरी को आरेंज और दो जनवरी को येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बुधवार को दिन के धूप तो निकली लेकिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा दो किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने लोग ठिठुरते रहे। वहीं, अस्पतालों में सदी-जुकाम और बुखार पीड़ितों की भीड़ लगी रही।
आपदा विभाग के विशेषज्ञ अशोक राय के मुताबिक बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिसंबर में यह तीसरा मौका है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा।
विज्ञापन

इसके पहले पांच दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और उसके बाद 30 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंचा था, जबकि बीते दो दिनों में अधिकतम तापमान भी एक डिग्री गिरा है। बुधवार को दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन दक्षिण दिशा से चल रही ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी और कंपकपी का अहसास कराया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें