फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुल्क के आम इंसान की आवाज थे लोकबंधु राजनारायण

विज्ञापन
कचहरी स्थित सपा कार्यालय  समता भवन पर आयोजित गोष्ठी में बोलते जिलाध्यक्ष गोपाल यादव। स्रोत- सपा
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से समता भवन कार्यालय में लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह इस मुल्क के आम आवाम की आवाज थे। वह आजीवन अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ संघर्ष करते रहे। आम जन से जुड़ा ऐसा कोई मुद्दा नहीं रहा जिस पर उन्होंने आवाज न बुलंद की हो।
उनका निधन 69 वर्ष की उम्र में हुआ लेकिन इस सात दशक के जीवनकाल में वह 80 बार जेल गए। लोकतंत्र के सच्चे सिपाही के तौर पर वह हमेशा गरीबों, मजलूमों, किसानों और कमजोर तबकों के लिए खड़े रहे और लड़ते रहे। उन्होंने कहा आज देश में हुकूमत कर रही अलोकतांत्रिक, तानाशाह एवं जालिम सरकार को बेदखल करने के लिए उनके संघर्ष के रास्ते पर चलने की जरूरत है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि राजनारायण ने एक ओर जहां राजनीतिक संघर्ष को धारदार बनाया, वहीं विचार एवं आचरण से कार्यकर्ताओं की फौज भी खड़ी की। जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमें उनके संघर्ष के रास्ते पर चलना होगा।
विज्ञापन

गोष्ठी में रामधारी यादव, बीना यादव, अशोक कुमार बिंद, सदानंद यादव, रविंद्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर, रामयश यादव, जुमाउद्दीन अहमद, आत्मा यादव, आजाद राय, मदन यादव, राजेश यादव, परशुराम बिंद आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें