फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पिता को गाली दे रहे चाचा से आजिज आकर भतीजे ने रची थी हत्या की साजिश, साथियों संग मिलकर मार डाला

Tue, 27 Feb 2024 06:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले की पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने के मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मृतक का भतीजा भी शामिल है। पूछताछ में उसने बताया कि पिता और उसे गाली दे रहे चाचा से आजिज आ गया था। इसी कारण उसने दो साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली के सकरताली गांव के पास सड़क किनारे गेंहू के खेत में हत्या कर मजदूर का शव फेंके जाने के मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि हत्याकांड में मृतक के भतीजे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पूछताछ में भतीजे ने बताया कि हत्या के मामले में जेल जाने के बाद बाहर आया चाचा उसे और उसके पिता को आए दिन गाली देता और मारपीट करते हुए धमकी दे रहा था, जिससे आजिज आकर उसने अपने दोनों साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
एसपी के मुताबिक मामले में महाराजगंज तिराहे के पास से रजागंज निवासी राहुल कुमार, देवकली थाना क्षेत्र के बयेपुर निवासी सुनील कुमार और इसी गांव के निवासी अंबिका उर्फ बोस बिंद को गिरफ्तार किया गया। राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि मृतक जितेंद्र राम (45) उसका रिश्ते में चाचा लगता था। वह 2022 में हत्या के मामले में जेल गया था और इसके बाद जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद आए दिन उसे और उसके पिता को गाली देते और धमकाते रहते थे, जिससे आजिज आ गया था। इसकी जानकारी पिता के मौसी के लड़के सुनील कुमार को दी। इसके बाद जितेंद्र को रास्ते से हटवा देने को कहा। 
विज्ञापन


सुनील ने अपने ही गांव के अंबिका उर्फ बोस बिंद से राहुल को मिलवाया और इसके बाद तीनों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल गड़ासा, मृतक का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें