क्षेत्र के बवाड़ा स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के सीनियर एवं जूनियर वर्ग में कुल 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विज्ञान ,गणित ,भूगोल, हिन्दी, इतिहास आदि विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे गये।
प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में कक्षा 11के नवनीत भारती प्रथम, जूनियर बालक वर्ग में कक्षा 4 के सुमित सिंह, जूनियर बालिका वर्ग में हृषिता सिंह एवं शौर्य सिंह ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वय प्रबन्धक सीपी सिंह एवं मलसा इन्टर कालेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक परमानन्द गुप्ता ने संयुक्त रूप से पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से लोगों में ज्ञान का विकास होता है। इस दौरान विकास कश्यप, मनोज पांडेय, बब्बन सिंह, केशव कुमार, रामा अवध, राजेश आदि रहे।