फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 21 से चलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से शनिवार को राइफल क्लब के सभागार में जिलाधिकारी ने बैठक ली। बताया गया कि यह कार्यक्रम 21 दिसंबर से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि इसके प्रभाव से शरीर के हाथ, पैर, स्तन एवं अंडकोष में सूजन (हाइड्रोसिल) एवं पेशाब में सफेद रंग के द्रव का स्राव के रूप में प्रकट होता है। इसके कारण आजीविका एवं काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि इस रोग के संक्रमण को कम करने के लिए दो वर्ष की आयु से ऊपर (गर्भवती, बीमार व्यक्ति को छोड़कर) सभी व्यक्तियों को डीईसी की एक खुराक 21 से आठ जनवरी तक खिलाई जाएगी। साथ ही एलवेण्डाजोल (400 मिग्रा) की एक गोली चबाकर खिलाना है। प्रत्येक बुधवार, शनिवार एवं रविवार को छूटे हुए व्यक्तियों को दवा खिलाना है। बताया कि दवा की खुराक के संबंध में कुछ सावधानियां बरतनी होगी। इसमें दो वर्ष से कम आयु के बच्चे, गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों एवं गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं देना होगा। खाली पेट दवा नहीं खाएं, कुछ खाने के बाद ही दवा खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें