करमपुर में फिल्म आंच की शूटिंग के दौरान मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के संचालक तेज बहादुर सिंह तेज
खानपुर। फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर बृहस्पतिवार की सुबह करमपुर और आसपास के गांवों में पहुंची तो लोगों को करीब 25 वर्ष पुरानी वह याद फिर ताजा हो गई, जब वह फिल्म आंच की शूटिंग के लिए करमपुर आए थे। शूटिंग के दौरान नाना ने करमपुर की बाजरे की रोटी और चने के साग का भी आनंद लिया था। फरवरी 2001 में कई दिनों तक गांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में शूटिंग हुई थी। नाना पाटेकर और परेश रावल को करीब से देखने के लिए रोज अधिक संख्या में ग्रामीण जुटते थे।
करमपुर स्थित मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम के संचालक स्व. तेजबहादुर सिंह की हवेली और वहां बंधे हाथी-घोड़ों ने नाना को खासा प्रभावित किया था। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह के अनुसार पर्दे पर गंभीर दिखने वाले नाना निजी जिंदगी में बेहद सहज, हंसमुख और सहृदय इंसान थे। उनके निधन की खबर ने करमपुर की उन पुरानी यादों को फिर जीवंत कर दिया।