फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार गरीब, पिछड़ा व दलित विरोधी : श्यामलाल पाल

विज्ञापन
समाजवादी पीडीए कार्यकर्ता महासम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का माल्यार्पण करते - फोटो : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा मासूम। संवाद
विज्ञापन
जखनिया । भाजपा सरकार गरीब, पिछड़ा व दलित विरोधी है। जबकि सपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। सपा की ओर से बृहस्पतिवार को एक शैक्षणिक संस्थान में आयोजित समाजवादी पीडीए कार्यकर्ता महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा चंद औद्योगिक घरानों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने में मशगूल है। संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे से आगाह करते हुए कहा कि हमें इनकी साजिश से सचेत रहने की जरूरत है। आज प्रदेश का पूरा का पूरा पीडीए तबका इस सरकार से पूरी तरह से पीड़ित है। यह तबका आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक जै किशन साहू, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, आमिर अली, विजय बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।

समाजवादी पीडीए कार्यकर्ता महासम्मेलन में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का माल्यार्पण करते - फोटो : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा मासूम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें