फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंतीः समाज के सजग प्रहरी थे मुंशी प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महान उपन्यासकार व लेखक मुंशी प्रेमचंद की 140वीं जयंती शुक्रवार को जिलेभर में मनाई गई। इस मौके पर विचार गोष्ठी, सेमिनार, बैठकों आदि का आयोजन किया गया जिसमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गई। तुलसी सागर में आयोजित एक विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता कवि एवं साहित्यकार दिनेशचंद्र शर्मा ने कहा कि प्रेमचंद्र जी की रचनाएं इतनी बेहतरीन है कि वह हमेशा समसामयिक बनी रहेंगी। इसी क्रम में शिक्षक बब्बन पांडेय ने कहा कि अपनी रचनाओं के चलते मुंशी जी हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे। इस मौके पर प्रदीप, संजय कुमार, विवेकानंद, विनय कुमार, वशिष्ठ मिश्रा, दिलीप राय, कुमार दिनेश आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार ददरीघाट में विश्व कायस्थ महासंघ ईकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कमलेश श्रीवास्तव, आशुतोष ,डाक्टर सुधीर , बृजेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, पूनम श्रीवास्तव व प्रतीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष ने चंदन नगर स्थित आवास पर मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव, नेहा, मेघा, सुधांशु, हिमांशु, हर्ष, प्रियांशु, आर्यन, लिया, माधुरी श्रीवास्तव, विभा श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, पुष्कर, गोलू, मोहन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें