फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अभी तक फरार, गिरफ्तारी के लिए अब पुलिस ने उठाया ये कदम

Fri, 07 Jul 2023 09:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।  50 हजार रुपये की इनामी मुख्तार की पत्नी आफ्शा पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है। 
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी, आफ्शा अंसारी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी पुलिस की पकड़ से दूर है। 50 हजार रुपये की इनामी आफ्शा पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी है। तीन जिलों की पुलिस की टीमें लगातार हाथ-पैर मार रही हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। इसलिए पुलिस ने फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को मुहम्मदाबाद स्थित फाटक (आवास) पर पहुंची पुलिस ने उसके घर पर धारा 82 का नोटिस चस्पा कर दिया। डुगडुगी बजवाकर चेतावनी दी कि हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


गाजीपुर में माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अंसारी परिवार के होटल को बंद करा दिया, तो मुख्तार के बेहद करीबी रहे गोरा राय की करोड़ों की संपत्ति कुर्क कर ली गई।

एक ही दिन में पुलिस प्रशासन ने तीसरी कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। तीन जिलों की पुलिस आफ्शा अंसारी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘अब जे भी बनारस आई, त खुश हो के ही जाई’, वाराणसी में दिखा पीएम मोदी का अलग अंदाज

विज्ञापन

गाजीपुर  एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे के मामले में न्यायालय के आदेश पर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया गया है। आफ्शा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें