Varanasi News: आरोपी गणेश दत्त मिश्रा के खिलाफ आठ मुकदमें दर्ज हैं। इनमें पांच मऊ जिले में और चार शहर कोतवाली में दर्ज हैं। ईडी और सीबीआई भी दो वर्ष पहले गणेश दत्त मिश्रा से पूछताछ कर चुकी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गाजीपुर के शहर कोतवाली पुलिस ने मृत मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस-191 के सहयोगी वारंटी गणेश दत्त मिश्रा को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से चेक बाउंस के दो मामलों में उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी रौजा गणेश दत्त मिश्रा प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। न्यायालय सिविल जज (एसडी) (एफटीसी) द्वारा दो मामलों में एनबीडब्लू जारी किया गया था।
एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र के मुताबिक गणेश दत्त मिश्रा आईएस-191 गैंग के सहयोगी/ सदस्य है, जिसे शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 11:10 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।