फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी गैंग का सहयोगी गिरफ्तार, चेक बाउंस का है मामला; जारी हुआ था वारंट

Fri, 19 Jul 2024 05:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Varanasi News: आरोपी गणेश दत्त मिश्रा के खिलाफ आठ मुकदमें दर्ज हैं। इनमें पांच मऊ जिले में और चार शहर कोतवाली में दर्ज हैं। ईडी और सीबीआई भी दो वर्ष पहले गणेश दत्त मिश्रा से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गणेश दत्त मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के शहर कोतवाली पुलिस ने मृत मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस-191 के सहयोगी वारंटी गणेश दत्त मिश्रा को गिरफ्तार किया है। कोर्ट से चेक बाउंस के दो मामलों में उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी रौजा गणेश दत्त मिश्रा प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। न्यायालय सिविल जज (एसडी) (एफटीसी) द्वारा दो मामलों में एनबीडब्लू जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र के मुताबिक गणेश दत्त मिश्रा आईएस-191 गैंग के सहयोगी/ सदस्य है, जिसे शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 11:10 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें