फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोचक मुकाबले में 1-0 से जीता मुहम्मदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय इंटर कालेज के मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चल रहे अंतर्राज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय-भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में मंगलवार को मुहम्मदाबाद ने मिर्चा को रोचक मुकाबले में 1-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों के समर्थक अपनी-अपनी टीमों का हौसला बढ़ाते रहे। मध्यांतर से पहले मैच के 32वें मिनट में मिर्चा के खिलाड़ी से डी एरिया में गेंद के हाथ से छूते ही निर्णायक ने बिना देर किए पेनाल्टी करार दिया। इस मौके का फायदा उठाते हुए मुहम्मदाबाद के सिकंदर ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक बढ़त कायम रही। इसके बाद शुरू हुए मुकाबले में मिर्चा की टीम ने वापसी के लिए खूब जोर लगाया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और मुहम्मदाबाद ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया। इस अवसर पर त्रिलोकीनाथ कुशवाहा, पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, जब्बार खां, राजू राय, राहुल खरवार, प्रफुल्लचंद्र राय, प्रिंस, सोनू राय, विजय आदि मौजूद थे। निर्णायक बृजेश मिश्रा उर्फ चुन्नू तथा उद्घोषक सुरेंद्रनाथ राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें