फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सांसद ने महंगाई व निजीकरण पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
बाघी गांव में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बोलते सांसद अफजाल अंसारी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के बाघी गांव में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए महंगाई और निजीकरण के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा। कार्यक्रम का आयोजन यादव महासभा के जिलाध्यक्ष व सपा नेता सुजीत यादव के आवास पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग जुटे।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। सरकार महंगाई नियंत्रण के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने रेलवे सहित सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का विरोध करते हुए इसे देशहित के खिलाफ बताया और कहा कि इससे रोजगार के अवसर घटेंगे और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इस दौरान सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बलिकरन यादव, जिपं सदस्य फेकू यादव, मुन्नन सिंह, परशुराम बिंद, बलराम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें