फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं, समाधान से दूर होंगी समस्याएं : मंत्री

विज्ञापन
रौजा स्थित राम, लक्ष्मण व जानकी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते उत्तर प्रदेश के होमगार्ड म
विज्ञापन
गाजीपुर। रौजा स्थित राम-लक्ष्मण-जानकी मंदिर (कुम्हार वंशज) परिसर में रविवार को उत्तर प्रदेश प्रजापति (कुम्हार) संघ के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजन कुमार प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि समस्याओं का समाधान सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से नहीं, बल्कि उचित मंच तक पहुंचाने से होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिल रहा है। समाज सेवा से राजनीति मजबूत होती है और शासन से जुड़कर ही समाज का वास्तविक उत्थान संभव है।
उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को पारंपरिक समस्याओं से बचाने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिकता के साथ आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि माटी कला बोर्ड के गठन के बाद इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजन प्रजापति ने समाज हित से जुड़ी मांगें रखीं और अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, सुभाष प्रजापति, प्रो. जितेंद्र कुमार प्रजापति ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजन प्रजापति, सुरेश बिंद, शशिकांत शर्मा, मनीष कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें