सुहवल। सांसद अफजाल अंसारी शनिवार को गांव में पहुंचे। उन्होंने 13 मई को हुए अग्निकांड से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पीड़ित परिवार रामसागर, कुसुम देवी व रामजी से हालचाल जाना। साथ ही तिरपाल, कंबल व आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने फोन से अधिकारियों से बात करके पीड़ित परिवारों को आवास की सुविधा देने का निर्देश दिया। वहीं अपनी सांसद निधि से हैंडपंप देने का आश्वासन दिया।
कहा कि अग्निकांड के इतने दिन बाद भी पीड़ित परिवार बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है और जरूरतमंदों तक समय पर सहायता नहीं पहुंच पाती। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, प्रधान प्रतिनिधि गौतम यादव, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह यादव, राकेश कुमार सिंह, सत्य प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।