फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
सिधौना तिराहे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व बाइक। स्रोत- पाठक
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार स्थित हाईवे तिराहे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार नारायण साहनी (28) की मौत हो गई। उनका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के आदमपुर थाना अंतर्गत मच्छोदरी निवासी पप्पू यादव ने बताया कि एक रिश्तेदारी खरौना में है। बेटा गौतम यादव अपने साथी नारायण साहनी के साथ शादी का निमंत्रण देने गए थे। सुबह करीब 5:30 बजे दोनों बाइक से गाजीपुर से वाराणसी जा रहे थे। सिधौना तिराहे पर पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में वाराणसी के मच्छोदरी निवासी नारायण साहनी (28) की मौत हो गई। जबकि बेटा गौतम यादव घायल हो गया। घटना के बाद सूचना पर चौकी प्रभारी सुधीर राय पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि पप्पू यादव की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें