फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अभी और कार्रवाई होनी लगभग तय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आंगनबाड़ी भर्ती मामले में अभी और कार्रवाई होनी तय है। वजह मामले में फंसते दिख रहे जिम्मेदार अब दबी जुबान से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे हैं। कार्रवाई की आंच सीडीओ कार्यालय से लेकर डीपीओ कार्यालय तक जल्द ही फिर आ सकती है, क्योंकि अंदेशा यह भी है कि विभागीय सूचनाएं लीक करने और गुटबंदी के चलते शासन तक जिले की किरिकरी हो रही है। फिलहाल, अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भर्ती में अधिकारी जहां निष्पक्षता की बात कर रहे हैं, वहीं आशंकाओं को भी बल दिया जा रहा है। रोजाना नये-नये खुलासे हो रहे हैं। हालांकि पूरे प्रकरण को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खुद गंभीरता से लिया है। उन्होंने सीडीओ के हटाए गए स्टेनो और डीपीओ कार्यालय के पटल सहायक से भी स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, उच्चाधिकारी इस बात को लेकर भी नाराज हुए हैं कि सीडीओ कार्यालय से लेकर डीपीओ कार्यालय तक से विभागीय सूचनाएं लीक हुई हैं। साथ ही, डीपीओ कार्यालय में गुटबंदी की बात सामने आ रही है, जिसकी गोपनीय तरीके से जांच भी कराई जा रही है। जिम्मेदारों के अनुसार, इस मामले में भी जल्द ही कार्रवाई होगी। कुछ बाबुओं को मलाईदार पद से भी हाथ तक धोना पड़ सकता है। इससे उनकी बेचैनी भी बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें