फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: पेड़ से बाइक सवार पर कूदा बंदर, पलटी बाइक, बड़े पिता और भतीजी की मौत

Wed, 11 Nov 2026 10:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बंदर बाइक सवार के ऊपर कूद गया। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। हादसे में मासूम बच्ची और उसके बड़े पिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे में मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद मनिया गांव के सामने पेड़ से हेलमेट पर बंदर के कूदने से बाइक अनियंत्रित होकर गाजीपुर- भरौली मार्ग पर पलट गई। इधर, पीछे से आ रही कार से कुचलकर मासूम समीक्षा (6 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल बड़े पिता कमलेश कुमार (40) की भी हादसे के दो घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बड़े पिता कमलेश भतीजी समीक्षा को बाइक से लेकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि बलिया जनपद के नरही थाना के भरौली गांव निवासी विमलेश राम ने तहरीर देकर बताया कि बड़े भाई कमलेश कुमार छह वर्षीय पुत्री समीक्षा को लेकर वीरपुर रिश्तेदारी में गए थे। वहां से वह पुत्री को बाइक से लेकर घर आ रहे थे। मिर्जाबाद मनिया गांव के सामने बाइक चला रहे बड़े भाई कमलेश कुमार के हेलमेट पर अचानक पेड़ पर बैठा बंदर कूद गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।

अभी आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक पीछे से आ रहे कार ने बेटी समीक्षा को कुचल दिया, जिससे पुत्री की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने घायल बड़े भाई को उपचार मुहम्मदाबाद सीएचसी लाने के साथ ही परिजनों को हादसे की जानकारी दी। 
विज्ञापन


परिवार के लोग मुहम्मदाबाद सीएचसी पहुंचे तो डॉक्टरों ने बड़े भाई कमलेश कुमार को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचाार के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। 

थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। विमलेश राम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें