फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलने वाले मोदी को जनता ने नकारा

Tue, 10 Feb 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के धर्मार्थ कार्यमंत्री विजय मिश्र ने कहा कि  गुजरात माडल का नारा देकर केंद्र की सत्ता पर काबिज होने वाली मोदी सरकार देश तो दूर, दिल्ली में ही गुजरात माडल का नमूना पेश नहीं कर पाई।
विज्ञापन


 झूठे वादों एवं लच्छेदार भाषण देकर जनता को गुमराह करने वाले मोदी और उनकी सरकार को आज दिल्ली की जनता ने सिरे से नकार दिया है। आने वाले दिनों में उनका यही हश्र पूरे देश में होगा। वह मंगलवार को सदर विधानसभा के सिरगिथा बाजार में आयोजित सपा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


प्रदेश के  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विगत तीन वर्षों में सपा सरकार की ओर से किए गए कार्य एवं विकास संबंधित उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में सपा ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उनमें से लगभग सभी वादों को सरकार की तरफ से पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन


 लैपटाप वितरण, कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास आदि लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। लोकतंत्र में जनता ताकतवर होती है। राज्य अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।


जनसभा में जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डा. नन्हकू सिंह यादव, डा. अरविंद सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख मोती पासी, लालचंद्र यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सदर विस अध्यक्ष राजेेंद्र यादव और संचालन संतोष यादव ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें