फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर भारत की ही झोली में होगा विश्व कप

Tue, 10 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत का हाल का प्रदर्शन निराश करने वाला जरूर रहा है लेकिन इससे मायूस होने की जरूरत नहीं है। टीम इंडिया फिर से वापसी करेगी और एक बार फिर विश्व कप भारत की झोली में होगा। टीम में युवा खिलाडि़यों के साथ ही दिग्गजों की मौजूदगी से टीम मजबूत है।
विज्ञापन



यह बातें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित प्रतिभा खोज प्रशिक्षण शिविर में उदीयमान प्रतिभाओं के चयन के सिलसिले में यहां आए प्रदेश के पूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष विंस्टन जैदी ने मंगलवार को अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं। राजकीय सिटी इंटर कालेज स्थित मैदान में प्रदेश में सर्वाधिक विकेट लेने का गौरव हासिल करने वाले आशीष ने एक सवाल के जवाब में टीम के चयन पर संतोष व्यक्त करते कहा कि विश्वकप में युवराज की कमी खलेगी।

टीम में युवराज और गौतम गंभीर का चयन होता तो बात ही कुछ और होती लेकिन वर्तमान टीम में कुछ कर गुजरने का माद्दा है। दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया भी अच्छी चुनौती पेश करेंगे। भारत का पहला मैैच पाकिस्तान से है इसमें मिली जीत विश्वकप में टीम का मनोबल बढ़ाने में सहायक साबित होगी।
विज्ञापन


उन्होंने खिलाडि़यों की फिटनेस के संबंध में कहा कि प्रतियोगिता में फिटनेस बाधक नहीं बनेगी। एक सवाल के जवाब में जैदी ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाडि़यों की खोज कर यूपीसीए उन्हें तराशने जा रहा है ताकि वह प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकेंगे। इस जिम्मेदारी के तहत उनका यहां आना हुआ है। उनके साथ आए मेरठ निवासी रणजी खिलाड़ी सत्येन्द्र यादव ने भी टीम इंडिया को विश्वकप का फेवरेट बताया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सिंह भी मौजूद थे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें