फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मोबाइल व अन्य उपकरण का न हो प्रवेश : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोई घर की हालत देखी। डीएम ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अंदर किसी भी दशा में मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश किसी हाल में न होने पाए।
विज्ञापन

डीएम ने कारागार के बैरक में रहने वाले कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। कुछ कैदियों ने अपनी समस्या भी सुनाई। इसका तत्काल समाधान करने का निर्देश कारागार अधीक्षक को दिया। इसके बाद जेल अस्पताल में गए और वहां मौजूद चिकित्साकर्मियों से उपलब्ध दवाओं आदि के बारे में जानकारी ली। रसोई में जाकर कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी। हवालात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की जांच की। महिला और अल्पवयस्क बैरक में जाकर समस्याएं पूछी। नियंत्रण कक्ष में संचालित सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की व्यवस्था देखी। इसके अलावा कैदियान कार्यालय में भी गए। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाएं। इसमें अवांछित गतिविधियाें पर नजर रखी जाए। महिला बंदीगृह में दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें