फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में टाइल्स मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ पावर हाउस के पास रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक टाइल्स मिस्त्री की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बोगना गांव निवासी राजकुमार कनौजिया और जीउत कनौजिया दोनों टाइल्स लगाने का काम करते थे। सुबह शहर में टाइल्स का काम करने के लिए एक साथ बाइक से जा रहे थे। अंधऊ पावर हाउस के पास गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में धक्का मार दिया। जब तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। इधर ग्रामीण गंभीर रूप से घायल राजकुमार कनौजिया (35) और जीउत कनौजिया को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी विमलेश मौर्य ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें