फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-जन तक कितनी पहुंची योजनाएं जाना राज्यमंत्री ने

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीशचंद्र यादव ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, परियोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की जो भी योजनाएं संचालित है उसे समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण कराएं। इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

अमृत योजना
निर्माणाधीन सीवेेज योजना फेज-1 के नगरीय योजना में प्रस्तावित 19.96 किमी मुख्य एवं ब्रांच सीवर लाइन के सापेक्ष 18.08 किमी सीवर लाइन और प्रस्तावित एक इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें योजना के अवशेष कार्य अक्टूबर, 2022 तक पूर्ण किए जाने हैं। अमृत कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन सीवरेज योजना फेज-2 के तहत नगरीय योजना में प्रस्तावित 73 किमी मुख्य एवं ब्रांच सीवर लाइन के सापेक्ष 69.90 किमी सीवर लाइन और प्रस्तावित एक इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन का 50 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। योजना के बचे काम इस साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही जमानिया में गंगा नदी के दाएं तट पर पंप हाउस के डाउन स्ट्रीम में 0.150 किमी से 1.150 किमी तक कटाव निरोधक कार्य की परियोजना का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। ऐसे ही जनपद के मुहम्मदाबाद के गंगा नदी के बाएं किनारे पर स्थित ग्राम समूह शेरपुर एवं श्मशान घाट की कटाव निरोधक कार्य की परियोजना (लागत रु 1058.17 लाख ) से पूर्ण कराया गया।
गेहूं खरीद व अनाज वितरण
वर्ष 2022-23 का गेहूं का क्रय लक्ष्य 83 हजार मीट्रिक टन रहा है। इस वर्ष कुल 2865 किसानों से 11887.85 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। 2825 किसानों को 23.64 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। गेहूं खरीद वर्ष 2022-23 में 2825 कृषकों के खाते में भुगतान किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क अनाज वितरण माह जून, 2022 तक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को 605435 लाभार्थी लाभान्वित है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जून महीने तक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों 576012 लाभार्थी लाभान्वित हुए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 507526 लाभार्थियों को कुल ग्यारहवीं किस्त देने के बादल अबतक 936.541 करोड़ रुपये आनलाइन के माध्यम से कृषकों के खाते में भेजा गया। पशुपालन विभाग द्वारा गोवंश आश्रय स्थल शहरी एवं ग्रामीण को मिलाकर कुल 61 आश्रय स्थल बनाये गये है, जिसमें 2850 गोवंश संरक्षित किये गये हैं।
विज्ञापन

लाभार्थियों को मिली मदद
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2022-23 के तहत 400 लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। ऋण मेला के तहत जनपद का लक्ष्य 1580 के सापेक्ष 1661 व्यक्तियों को 4133.41 लाख का ऋण वितरण करते हुए लाभान्वित कराया गया, जिसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं की लाभार्थी एवं एमएसएमई इकाइयां शामिल है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 2022-23 में 250 लक्ष्य के सापेक्ष 418 जोड़ों की शादी करई गई। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (वर्ष 2021-22) पूर्व दशम एवं दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित मास्टर डाटा बेस तैयार करने लॉक करने और छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन करने के लिए कार्यवाही की जा रही है। दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण के लिए 391 लाभार्थियों का चिन्हांकन किया गया। सहायक उपकरण प्राप्त होते ही चिन्ह्ति लाभार्थियों को विकास खंडों पर शिविर के माध्यम से सहायक उपकरण वितरित कर दिया जायेगा। वहीं 491 लाभार्थियों के सापेक्ष 389 ट्रासाईकिल, 31 व्हीलचेयर, 13 कान की मशीन, 18 अन्धछड़ी, 02 कैलीपर, 09 छड़ी एव ं 29 जोड़ी बैशाखी से लाभान्वित किया जा चुका है।
शहर में 18-19 घंटे, गांव में 16-18 घंटे बिजली
जनपद में बिजली आपूर्ति का शिड्यूल जिला मुख्यालय पर 24 घंटे एवं तहसील स्तर पर 18-19 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 16-18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इसके बाद तीन दिन से अधिक खराब ट्रांसफार्मरों में अबतक कोई ट्रांसफार्मर खराब नहीं पाया गया है। एक जनपद एक उत्पाद में प्रशिक्षण एवं टूल किट योजना 2022-23 में अबतक कुल 75 अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विभिन्न सरकारी भवनों का वृहद स्तर पर जनपद में आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 2011 विद्यालय भवनों, 211 पंचायत भवन, 295 आंगनबाड़ी केन्द्रों, एएनएम सेंटर में से 277 तथा 145 साधन सहकारी समितियों में से 12 का कायाकल्प किया गया है।
64 पीड़िताओं को आश्रय दिलाया
वन स्टाप सेंटर पर 64 पीड़िताओं को आश्रय दिलाया गया। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) मे 341131 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड बनाये गये एवं 16268 लाभार्थियों का उपचार चिकित्सालयों में किया गया। चिकित्सालयों में चिकित्सकों/पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता के बारे में बताया गया कि चिकित्सक 249 एवं पैरामेडिकल स्टाफ की संख्या 110 है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2021-22 तक 11272 आवास के लाभार्थियों तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2021-22 तक 175 लाभार्थियों को छत का आसरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें