फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने रोगियों से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को महराजगंज स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध की जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जाना। साथ ही जिला अस्पताल में पहुंचकर मरीजों का हाल जाना और तत्काल उपचार की सुविधा मुहैया कराने को निर्देशित किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे राज्यमंत्री का काफिला महराजगंज स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर पहुंचा। राज्यमंत्री ने परिसर में साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके बाद वहां तैनात सीएचओ शिवनाथ पांडेय से पहुंचने वाले मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान एसीएमओ डा. केके वर्मा, सुभाखरपुर प्रभारी डा. मुंशी राम, डीपीएम प्रभुनाथ मौजूद रहे। इसके बाद उनका काफिला सुबह 11.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचा। सबसे पहले उन्होंने आपतकक्ष का निरीक्षण किया। इसके बाद ओपीडी कक्ष को भी देखा। वार्ड में भर्ती महिला मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना। साथ ही अस्पताल प्रशासन की ओर से मिलने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जाना। राज्यमंत्री ने पोषण पुनर्वास केंद्र को देखा। उन्होंने सीएमएस से दवाओं की उपलब्धता और अन्य चिकित्सकीय व्यवस्था के बारे में पूछा। साथ ही उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम एमपी सिंह, एसपी रामबदन सिंह, सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह, एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दलित बस्ती में लोगों से मिलीं शिक्षा राज्यमंत्री
गाजीपुर। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी सोमवार को अपने प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन सुबह 8 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महाराजगंज के मौजा सराय मुनिमाबाद दलित बस्ती गई। वहां भाजपा कार्यकर्ता तूफानी राम के घर पहुंच कर जलपान किया और बस्ती के महिला पुरुष से सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं को लेकर चर्चा किया।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों से आवास, राशन, आयुष्मान कार्ड सरीखे अन्य योजनाओं का लाभ मिलने को लेकर तहकीकात भी किया। जिसमें योजनाओं का लाभ नहीं मिलने वाले लोगों को तत्काल लाभ दिलाने की बात कही। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने देश के नवनिर्माण की बुनियाद मजबूत कर लोगों के जीवन को योजनाओं के माध्यम से समृद्ध किया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, गोपाल राय, मनोज बिंद, शैलेश राम, मनोज सिंह, अनूप गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें