फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र बोले- गाजीपुर वीरों की धरती, जवानों पर पूरे जिले को गर्व

Mon, 11 May 2026 08:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ने कहा कि गाजीपुर वीरों की धरती है और यहां के युवा बड़ी संख्या में सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। कहा कि जिले के लगभग हर गांव से चार-पांच नौजवान सेना में भर्ती हैं।
विज्ञापन
राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के सिधौना में सोमवार को राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ने ध्वजारोहण कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर वीरों की धरती है और यहां के युवा बड़ी संख्या में सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि जिले के लगभग हर गांव से चार-पांच नौजवान सेना में भर्ती हैं। जब भी जिले के बाहर गाजीपुर का नाम इन वीर जवानों की वजह से सुनने को मिलता है तो गर्व महसूस होता है। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने कहा कि सेना के जवान हर मौसम और हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए सीमा पर डटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सभी देशवासियों को सजग रहने और हर स्थिति के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

उन्होंने रूस-यूक्रेन और अमेरिका-ईरान जैसे देशों के बीच तनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में देश सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने गौरी गांव में पर्णकुटी के विकास के लिए पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्य का भूमि पूजन भी किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन का शुभारंभ, मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- लाइफ लाइन साबित होगी ये ट्रेन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व एमएलसी विजय यादव, सैदपुर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, ब्रिगेडियर जयदीप चंद्रा, राकेश मिश्रा प्रधान, उपेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें