गाज़ीपुर। ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी बैठक शनिवार को नगर के मिश्रबाजार स्थिति एक मैरेज हाल में हुई। बैठक में आगामी 20 मई को एआईओसीडी द्वारा प्रस्तावित देशव्यापी दवा व्यवसाय बंद का विरोध करने का निर्णय लिया गया। सोसायटी के महामंत्री अश्वनी राय ने कहा कि दवा व्यवसाय बंद करने से सबसे अधिक नुकसान स्वयं दवा कारोबारियों को होगा। उन्होंने कहा कि दवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बंद कोई उचित माध्यम नहीं है। सरकार के समक्ष पत्रक सौंपकर, वार्ता एवं संवाद के जरिए समस्याओं का समाधान निकाला जाना चाहिए। जिले में कुछ तथाकथित संस्थाओं के लोग बंद का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी बंद के पक्ष में नहीं है। उन्होंने जनपद के सभी दवा व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि वह 20 मई को प्रतिदिन की तरह अपनी-अपनी दुकानें खुली रखें और सामान्य रूप से व्यापार करें। इस मौके पर अजय सर्राफ, जय प्रकाश, राम अवतार यादव, चंद्र प्रकाश तिवारी, आशीष कुमार, प्रदीप कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
आफताब अध्यक्ष रमेश बने महामंत्री
बहरियाबाद। केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक रविवार को बाजार में हुई। आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के जिलाध्यक्ष नागमणि मिश्रा संगठित होकर संघर्ष करने पर बल दिया। इसके बाद बहरियाबाद में संगठन का गठन किया गया। आफताब आलम अध्यक्ष, हरिनारायण मौर्या उपाध्यक्ष, महेंद्र यादव कोषाध्यक्ष, रमेश जायसवाल महामंत्री, संतोष यादव संयुक्त मंत्री चुने गए। इस मौके पर राजेश राय, ब्रजेश पांडेय, ज्योतिभूषण चौरसिया आदि मौजूद रहे।