फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन धमके प्रभारी मंत्री, गंदगी पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विकास भवन के विभिन्न विभागों की गहनता से जांच करते प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सोमवार को अचानक विकास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने की विभागों का निरीक्षण किया तथा उपस्थिति पंजिका पर अधिकतर कर्मचारियों के हस्ताक्षर का भौतिक सत्यापन किया। कमियां मिलने पर वह लगातार कर्मचारियों को चेतावनी देते रहे। साफ सफाई की व्यवस्था भी लचर दिखी जिससे उनकी त्योंरी चढ़ी रही। उनकी अचानक की गई इस कार्ररवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे प्रभारी मंत्री अचानक विकास भवन कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने क्रमवार बेसिक शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पशुपालन, आरईएस, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह उपस्थिति पंजिका को देखते तथा वहां कर्मचारी को बुला कर उससे हस्ताक्षण करा कर उसका सत्यापन करने लगे। इस दौरान की कर्मचारियों के हस्ताक्षर निभन्न मिले। इस पर उन्होंने फटकार लगाई। पशुपालन विभाग में गंदगी देखकर उनकी त्यौरीं चढ़ गई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार कहते-कहते थक गए, लेकिन आप लोगों के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। यह शर्म की बात है। आरईएस विभाग मेंकरीब आधे कर्मचारी रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद नदारद थे। इस पर उन्होंने जन कर नाराजगी व्यक्त किया। कहा कि सभी समय से दफ्तर में आए और कोई लापरवाही न करें। करीब एक घंटा तक प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों का निरीक्षण करते रहे तथा वहां पाई गई कमियों को सुधारने की हिदायत देते रहे। इसके बाद वह वहां से बैठक में भाग लेने के लिए निकल गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, जितेंद्रनाथ पांडेय, मीडिया प्रभारी शशिकांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें