फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंजनी राय के घर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री, जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल शनिवार को बसुका गांव पहुंचे। महाकुंभ में ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक अंजनी राय के निधन पर शोक जताया। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अंजनी कुमार राय के चाचा अधिवक्ता शंभूनाथ राय ने प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल को बताया कि भतीजे के निधन की सूचना पुलिस विभाग ने नहीं दी। कहा अभी तक शासन-प्रशासन उनके निधन की पुष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। आशंका जताई कि उनका निधन भगदड़ में अत्यधिक दबाव पड़ने के कारण हुआ है।
उन्होंने चेताया कि यह घटना एक अंजनी के साथ ऐसा हुआ है, दोबारा किसी और अंजनी के साथ ऐसा न हो। प्रभारी मंत्री ने उन्हें सांत्वना देते हुए मुख्यमंत्री से इस विषय पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें