फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के चंदनी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चंदनी गांव निवासी नरेंद्र श्रीवास्तव (48) सुबह अपने कमरे में टेबल फैन लगा रहे थे। इसी दौरान विद्युत तार से छू गए। जब- तक परिजन घटना स्थल पर पहुंचते। वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। आनन-फानन में उन्हें परिवार के सदस्य उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए। इधर घर की महिलाएं शव देखकर बिलखने लगी। आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई। मृतक के भाई त्रिवेणी लाल श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोत- बिलखते परिजनों को ग्रामीण सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। इस संबंध में कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि करंट की चपेट में आने से नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें