थाना क्षेत्र के सोनहा दुर्खुशी गांव में शुक्रवार को तालाब में डूूबने से अधेड़ की मौत हो गई। पानी पर उतराया शव देखकर परिजन बिलख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी शिवदान यादव (55) दोपहर एक बजे घर से 100 मीटर दूर स्थित गोधनी तालाब की तरफ गए थे। वह लौट कर तालाब में हाथ- पैर धो रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले गए। यह देख आसपास मौजूद लोग चिल्लाने लगे। काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला जा सका। शव को लेकर लोग अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि अधेड़ की डूबने से मौत हुई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। संवाद