फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता पाते ही खुशी से झूम उठे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आईसीएसई (दसवीं) एवं आईएससी (बारहवीं) की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। इस परिणाम को लेकर परीक्षार्थी काफी समय से बेचैन थे। आज जैसे-जैसे नतीजा घोषित होने का समय नजदीक आता गया उनकी ध़ड़कन तेज होती गई। सफलता पाते ही मेधावीजहां खुशी से झूम उठे वहीं जिनको असफलता हाथ लगी वह निराश थे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा कुछ माह पहले आयोजित हुई थी। वैश्विक महामारी कोरोना के कहर के चलते परीक्षा परिणाम इस बार विलंब से घोषित हुआ। नतीजे को लेकर दोनों कक्षा के छात्र-छात्राओं में काफी उत्सुकता थी। लंबे इंतजार के बाद आज परिणाम घोषित होने की तिथि निर्धारित थी। दिन में नतीजे घोषित करने का समय जैसे-जैसे करीब आता गया परीक्षार्थियों के दिल की धड़कन बढ़ती गई। मेधावी छात्र-छात्राएं अपने प्रतिशत को लेकर बेचैने थे वहीं बहुत से छात्रों को उत्तीर्ण होने की चिंता सता रही थी। परिणाम घोषित होने पर मेधावी जहां खुशी से चहक उठे वहीं जो परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित हुए उनके चेहरे पर मायूसी छा गई। मेधावियों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें