फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी एवं पुत्र ने लुटेरो को खदेड़ा, लूट की वारदात को किया विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रायपुर बाजार में मंगलवार की देर शाम सराफा की दुकान पर पहुंचे बाइक सवार तीन लुटेरों ने सोने की चेन खरीदने के नाम पर तमंचा सटाकर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। व्यापारी एवं उसके पुत्र लुटेरे से भिड़ गए। इस दौरान दो लुटेरे छुड़ाकर भाग गए। जबकि एक लुटेरा व्यापारी को मारपीट कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी नरेंद्र उर्फ मुन्ना सेठ की रायपुर बाजार के चिरैयाकोट मार्ग दुकान है। वह देर शाम दुकान बंदकर हिसाब-किताब कर रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे पहुंचे और आवाज देकर व्यापारी को बाहर बुलाया। साथ सोने की चेन खरीदने की बात कही। दुकान बंद होने का हवाला देकर व्यापारी मुन्ना सेठ ने उन्हें टालना चाहा, लेकिन वह अपने को रायपुर बाजार का ही एक व्यवसायी का रिश्तेदार बताते हुए कहा कि बहुत आवश्यक है, सोने की चेन दे दीजिए। जैसे ही दुकानदार ने अलमारी खोली एक बदमाश दुकान में घुसकर तमंचा सटा दिया और जेवरात लूटना चाहा। इस दौरान दुकानदार ने पिस्टल हाथ से पकड़कर कर बदमाश को काबू में करना शुुरू कर दिया और व्यवसायी का पुत्र बदमाश की कमर पकड़ कर झूल गया। दुकान के बाहर खड़े बदमाश साथी के पकड़े जाने की आशंका से भागने के लिए कहा। पिस्टल लिए बदमाश व्यवसायी को मार-पीटकर भागने में सफल हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अगम दास ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें