फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विषाक्त पदार्थ खाने से राजगीर मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कटयां लहंग गांव निवासी राजगीर मिस्त्री हरेंद्र राम (40) की बुधवार की देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक राजगीर ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। फिलहाल पुलिस शव को छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

कटयां लहंग निवासी मुखलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र हरेंद्र राम राजगीर मिस्त्री का काम कर परिवार का जीविकापार्जन करता था। बुधवार की रात में उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उधर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान पता चला है कि पुत्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हुई है।
बृहस्पतिवार को मेडिकल हॉस्पिटल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों की सूचना पर कासिमाबाद पुलिस शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजनरायण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें