खानपुर थानाक्षेत्र के बैरहिया गांव शनिवार की शाम एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
गांव निवासी रामेश्वर बिंद शाम पांच बजे दुकान पर पहुंचे ही थे कि सूचना मिली की उनकी पत्नी लालसा देवी (34) ने फंदे पर झुलकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलते ही दुकान बंद कर घर पहुंचे रामेश्वर ने जब साड़ी के फंदे से पत्नी के शव को लटकता देखा तो बिलखने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया और मायके वालों को सूचना दी। मालूम हो कि वर्ष 2004 में लालसा की शादी रामेश्वर से हुई थी। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि लालसा के भाई रामआशीष की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत
वाराणसी-औड़िहार रेलवे लाइन पर बलिया पैसेंजर ट्रेन वाराणसी से औड़िहार की ओर जा रही थी। गोपालपुर गांव के सामने एक 30 वर्षीय युवक चेकदार शर्ट और हाफ पैंट पहने गेट पर खड़ा था। आउटर सिग्नल पर ट्रेन से युवक गिर पड़ा। रेल पटरियों के किनारे पत्थर के टुकड़ों पर गिरने ही युवक के सिर से खून रिसने लगा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सिधौना चौकी इंचार्ज सुनील तिवारी ने शव के शिनाख्त का प्रयास चल रहा है।