फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में विवाहिता ने फंदे पर लटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा/करीमुद्दीनपुर। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के कामूपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात मायके में रह रही एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

कामूपुर गांव निवासी मुन्ना शर्मा की पुत्री सपना (25) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व ढुहिया गांव निवासी राजीव शर्मा के साथ हुई थी। विवाह के कुछ माह बाद पति काम करने के लिए दूूसरे प्रदेश में चला गया। इसके बाद विवाहिता मायके में रहने लगी। रोज की तरह देर शाम परिजनों के साथ खाना खाने के बाद वह सोने के लिए कमरे में चली गई। सुबह काफी देर होने बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन परेशान हो गए। दरवाजा खुलवाने के कई प्रयास के बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो विवाहिता का शव दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से लटकता मिला। इसके बाद वे बिलखने लगे। आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विवाहिता के शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें