फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदे पर लटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। गोपालपुर ग्रामसभा के गजाधरपुर गांव में शुक्रवार की शाम पांच बजे विवाहिता ने छत में लगे हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना के तारकडीह गांव निवासी प्रतिभा (35) का विवाह 15 वर्ष पूर्व गजाधरपुर गांव निवासी धर्मेंद्र राम से हुई थी। पति धर्मेंद्र कार्य के लिए घर से बाहर गए थे। विवाहिता बच्चों को खाना खिलाने के बाद उन्हें स्कूल भेज दी। इसके बाद मकान के दूसरे तल पर स्थित कमरे में जाकर के साड़ी का फंदा लगाकर लटक गई। शाम पांच बजे जब स्कूल से बच्चे घर पहुंचे तो मां को तलाशते हुए मकान के दूसरे तल पर स्थित कमरे में पहुंचे। कमरे में शव देखकर चिखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इधर पति भी शाम में घर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें