खानपुर की खबर में विवाहिता की मौत की खबर में----मृतका शालू राजभर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
खानपुर। थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक कमरे में बेड पर एक विवाहिता मृत मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को मृतका के पिता ने दमाद पर दहेज उत्पीड़न और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना के बेनुपुर गांव निवासी अखिलेश राजभर ने पुलिस को सूचना दी कि पुत्री शालू (20) की शादी नसीरपुर निवासी सचिन राजभर से आठ मई 2025 को हुई थी। आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही दामाद सचिन राजभर पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसने पुत्री की हत्या कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर विवाहिता के पति सचिन राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
खानपुर की खबर में विवाहिता की मौत की खबर में----मृतका शालू राजभर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन